बेतिया के लौरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: आमने-सामने बाइक टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, जीएमसीएच रेफर। नरकटियागंज–लौरिया मुख्य मार्ग पर मटियरिया पुल के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।