रामपुर: मुंशीगंज के पास तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत
Rampur, Rampur | Nov 15, 2024 मुंशीगंज के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। घटना शुक्रवार की सुबह 7:00 की बताई जा रही है।जिला अस्पताल की मोर्चरी में मृतक के परिजन भी पहुंच गए हैं।पीएम कार्रवाई चल रही है