तिरला में हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र।तिरला में रविवार को हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम रविवार शाम 5 बजे संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, संगठनात्मक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना रहा।