फारबिसगंज: बोकरा वार्ड संख्या 9 में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल,इलाज जारी
डोरिया सोनापुर के बोकरा वार्ड संख्या 9 में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है.वहीं महिला डोरिया सोनापुर निवासी मोहम्मद कासिम की पत्नी जूमिदा खातून बताई जा रही है.