मुढारी में पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं शिव एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के शुभारंभ से पहले ढोल नगाड़ों के साथ -साथ दर्जनों घोड़े व डी जे में बज रहे भक्तिमय संगीत की रसधारा एवं भजनो की धुन में भव्य व दिव्य कलश यात्रा निकाली गई। भक्ति भाव से ओतप्रोत श्रद्धालु, महिलाएं साथ में छोटी कन्याओं ने भगवान के जयकारे लगाते हुए गलियों को श्रद्धा भाव से गुंजायमान हुईं।