वसंत विहार: वसंत विहार से साउथ वेस्ट AATS पुलिस ने वारदात करने आए एक नामी बदमाश को किया गिरफ्तार ,चोरी की एक बाइक बरामद
साउथ वेस्ट ज़िले की AATS पुलिस ने वारदात करने आए एक नामी बदमाश को वसंत विहार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम सन्नी उर्फ़ हकला है जो नबी करीम का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक बाइक को बरामद किया है। यह नबी करीम थाने का नामी बदमाश है और इसके ऊपर पहले से ही संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज़ है।