बांसवाड़ा: त्रिपुरा सुंदरी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे, मातारानी की पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
उमराई गांव स्थित विश्व प्रसिद्ध त्रिपुरासुंदरी माताजी के मंदिर में गुरुवार शाम 6बजे शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ परमाणु बिजली घर के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात त्रिपुरा सुंदरी मां के दरबार में पहुंचने पर पंचाल समाज द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया।