सिल्ली: सिल्ली प्रखंड में कांग्रेस की समीक्षा बैठक आयोजित।
Silli, Ranchi | Jun 14, 2024 सिल्ली - 14 जून 2024 को सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक सोनाली मैरेज हॉल, सिल्ली में सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में पार्टी की प्रखण्ड कमिटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ पंचायत अध्यक्षगण उपस्थित हुए। बैठक में सभी पंचायत के बूथों के परिणाम की बारीकी से समीक्षा की गयी ।