महमूदाबाद: अधिवक्ता दिवस पर गरिमामय आयोजन, डॉ. राजेंद्र प्रसाद को नमन, स्वर्गीय बृजेन्द्र सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर मंगलवार को महमूदाबाद तहसील सभागार में अधिवक्ता दिवस का आयोजन सम्मानपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महमूदाबाद बार एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें न्यायपालिका और प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को और महत्वपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य।