NSUI ने स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा पुरानी पद्धति से लिए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले 2 सालों से वे पुरानी पद्धति से परीक्षा देते आ रहे हैं। नए सिलेबस से परीक्षा में उन्हें कठिनाई आ रही है। गुरुवार को पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों ने नारेबाजी कर प्राचार्य डॉ आरएस देवड़ा को ज्ञापन सौंप कर परीक्षा में बदलाव की मांग की।