कौशाम्बी जनपद के संदीपन घाट थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सौरभ सिंह ने पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से जनसमस्याओं की सुनवाई की और संबंधित मामलों के त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। 2 बजे तक चला दिवस!