चेरिया बरियारपुर: शाहपुर निवासी पिता पुत्र को गांव के चार दबंगों ने मारपीट कर छीनी नकदी और सोने की चेन, केस दर्ज
चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर निवासी पिता पुत्र को उक्त गांव निवास चार दबंगों ने मारपीट कर पांच हजार रूपए सहित एक सोने की चेन छिनने का मामला प्रकाश में आया है। शाहपुर निवासी राम विनोद सिंह सहित उसके पुत्र के साथ उक्त गांव निवासी रामाश्रय सिंह,विकेश रंजन, निकेश रंजन विनीत रंजन ने मारपीट कर पांच हजार रूपए सहित एक सोने की चेन छीन लिया है।