कन्नौज: कन्नौज में सजाया गया भगवान श्री गणेश का सबसे बड़ा दरबार, आरती का भव्य और सुंदर नजारा देखें
कन्नौज शहर कटरा मोहल्ले में भगवान श्री गणेश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा दरबार सजाया जाता है। यहाॅं कई वर्षों से भगवान श्री गणेश का महोत्सव धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस बार भी श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें आज गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश की विशाल मूर्ति की स्थापना की गई और पूजा अर्चना के साथ रात 8 बजकर 30 मिनट पर हुई आरती।