कन्नौज: कटरा मोहल्ले में सजाए गए गणपति, हर साल होता है भव्य महोत्सव
कन्नौज शहर के कटरा मोहल्ले में गणपति गजानन की आरती से पहले साज सज्जा कर सुंदर ढंग से सजाया गया । बताया जाता है हर साल यहां कटरा मोहल्ले में भगवान गणपति गजानन का विशाल गणेश महोत्सव मनाया जाता है। बुधवार रात 8 बजे पूजा पाठ की तैयारी कर रहे सुमित ने बताया कि आज यहां गणेश पूजा हो रही है। आरती यहां पर 8 बजकर 30 मिनट पर होगी उसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।