खरौंधी: खरौंधी के चौरिया गांव में करियाई बाबा धाम से निकली रामनवमी की शोभायात्रा
खरौंधी प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौरिया में स्थित करिअई बाबा धाम से रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह शोभायात्रा करिअई बाबा धाम चौरिया से प्रारंभ होकर रेखाडीह मोड़, कुपा होते हुए अरंगी तक निकाली गई। इसके बाद पुनः करिअई बाबा धाम वापस पहुंचक