वल्लभनगर: वल्लभनगर में यूरिया खाद के लिए मचा हाहाकार, घंटों लाइन में लगकर खाली हाथ लौटे किसान, पुलिस तैनात
उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में यूरिया खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ है। सोमवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद की भारी किल्लत के चलते किसानों की कमर तोड़ दी है। हालात यह हैं की बैग खाद पाने के लिए अन्नदाताओं को कई घंटो तक कतारों में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। फिर भी अधिकांश किसानों को निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा