गड़हनी: बगवां होटल के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
बगवां होटल के पास सड़क दुर्घटना में एक बाईक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। इलाज को ले 112 पुलिस की गाड़ी ने जख़्मी को गड़हनी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। बाइक सवार आरा निवासी अरुण कुमार सिंह है। दुर्घटना में जख़्मी का पैर टूट गया है बेहतर इलाज को ले डॉक्टर ने सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया है।