गैरतगंज: अंबेडकर पार्क में श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
तहसील मुख्यालय गैरतगंज स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित संगीतमय भव्य श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस शनिवार रात 8 बजे से धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा का वाचन परम पूज्य पंडित स्वामी नवीन बिहारी जी महाराज द्वारा अत्यंत प्रभावशाली शैली में किया गया। उनके श्रीमुख से निकले श्रीराम कथा के प्रसंगों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान भगवान श्र