पीलीभीत: हरियाणा में पति के साथ काम करने गई महिला प्रेमी के साथ फरार, मामले में पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर हरियाणा गया था। हरियाणा में रहकर युवक मजदूरी कर रहा था। आरोप है कि उसकी पत्नी दो बच्चों को छोड़कर एक छोटी पुत्री को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कौई सुराग नहीं लग सका युवक ने मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।