रेलवे लाइन संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में बिहटा- अरवल -औरंगाबाद रेलवे लाइन निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर 19 जनवरी से जन चेतना संघर्ष पदयात्रा की शुरुआत हो रही है।इसके बारे में ज्ञापन अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीओ को दिया गया। शुक्रवार को 3:00 बजे उन्होंने बताया कि 19 से 25 जनवरी तक पदयात्रा आयोजित हो रही है।