परवलपुर में मथुरासिनी महोत्सव की शोभायात्रा निकाली गई
परवलपुर बाजार में मथुरासिनी महोत्सव के शुभ अवसर पर शनिवार की सुबह 8:30 बजे विराट शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा परवलपुर धर्मशाला से प्रारंभ हुई और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः धर्मशाला में आकर संपन्न हुई। मथुरासिनी महोत्सव परवलपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।