कटकमदाग: कटकमदाग पुलिस ने फरार अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा
कटकमदाग थाना क्षेत्र के डमोडीह गांव से सोमवार को लगभग एक बजे दिन में एक फरार अपराधी को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार वारंटी अताउल्लाह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि इस पर अलग अलग कांड में चार केस का वारंटी है.पुलिस इसे कई महिनों से तलाश कर रही थी. यह फरार चल रहा था पुलिस को चकमा देकर इधर उधर रह रहा था