आरा: आरा स्टेशन पर ट्रेन हादसे में हुए जख्मी 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 25, 2024 आरा स्टेशन पर ट्रेन हादसे में हुए जख्मी 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। इसके बाद सदर अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना आरा रेल थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर आरा रेल पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।