तिल्दा: सरफ़ोंगा में दो अलग-अलग खेतों से सोलर पंप का कंट्रोलर, वायर आदि की चोरी, नेवरा पुलिस ने दर्ज किए अलग-अलग मामले
Tilda, Raipur | Sep 1, 2025 तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सरफोगा निवासी एक प्रार्थी ने नेवरा थाना में शिकायत दर्ज कर बताया कि गांव में उनका खेत है जिसमें सिंचाई हेतु सोलर पंप लगा हुआ है। दो अलग अलग प्लाट (खेतों) में लगे सोलर पंप का कंट्रोलर वायर आदि उपकरणों को कोई अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए, नेवरा पुलिस ने अलग अलग मामला दर्ज कर लिया है।