पवित्र रमजान माह के चौथे जुम्मे के मौके पर शहर के लाइन मस्जिद, भंडारीडीह समेत जिले की विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाजियों ने पूरे खूब अकीदतो एहतराम के साथ जुम्मे की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।