खुरई: सुमरेरी अंडर पास पुलिया में पानी भरने के मामले में कई गांव के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, विधायक प्रतिनिधि भी पहुंचे
Khurai, Sagar | Jul 28, 2024 खुरई के सुमरेरी अंडर पास पुलिया में पानी भरने के मामले में आज दोपहर लगभग तीन बजे कई गांव के सैकड़ों लोगों ने पुलिया के पास जमकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही एसडीओपी सचिन परते और विधायक प्रतिनिधि लखन सिंह भी वहां पहुंचे। लोगों ने पुलिया की स्थिति बताई और गेट बंद होने की जानकारी दी। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्दी निराकरण नहीं किया तो रेल रोको आंदोलन करेंगे।