दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 13 स्थित सार्वजनिक श्रीहनुमान मंदिर (घोड़ा मंदिर) परिसर में रामनवमी उत्सव एवं श्रीराम प्रकटोत्सव शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्रीरामनवमी उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पवनपुत्र हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए श्रीरामनवमी महोत्सव का प्रथम निमंत्रण अर्पित किया और