मंडई महोत्सव में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्राम विकास समिति, ग्राम पंचायत, स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा। विभिन्न देवी देवता के प्रतीक डांग डोरी को बाजे गाजे के साथ मंडाई मेला स्थल पर भ्रमण कराया गया जहां सभी ने पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। रावतों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में दोहा लगाते हुए नृत्य भी किया गया जो यहां आकर्षण का केंद्र रहा।