मिर्ज़ापुर: प्लेटफार्म एक पर दुकान का ताला तोड़कर चोर ने नगद और खाने-पीने का सामान चुराया, दुकानदार ने आरपीएफ थाने में दी तहरीर
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर ने ₹3000 नगद और लगभग 1000 का खाना पीने का सामान चुरा लिया। दुकानदार गणेश यादव ने बताया कि वह मूल रूप से मुगलसराय के निवासी हैं। शिवपुरी कॉलोनी में किराए का मकान में रहते हैं। तीन साल से दुकान चला रहे हैं। दूसरी बार उनके दुकान में चोरी हुई है। आरपीएफ थाने में शिकायत की है।