दौसा: बुधवार की सुबह शहर के श्याम मंदिर से निकाली गई कलश और शोभायात्रा, बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता
Dausa, Dausa | May 28, 2025 शहर के श्याम मंदिर से बुधवार को सुबह कलश और शोभायात्रा निकाली गई। यह कलश और शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ शहर के विभिन्न भागों से गुजरी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।इस अवसर पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस का जाता भी तैनात रहा। कलश और शोभायात्रा में धार्मिक भजनों की धुन पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। कलश यात्रा में झांकियां भी सजाई गई।