झांसी: उपसभापति के नेतृत्व में मिनर्वा चौराहे पर आतंकवाद का जलाया गया पुतला, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए गए नारे
Jhansi, Jhansi | Apr 27, 2025 पहलगाम में कायराना आतंकी हमले में मृत हिन्दु पर्यटकों की आत्मा की शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान मिनर्वा चौराहे पर वार्ड 47 की पार्षद व उपसभापति प्रियंका साहू व व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतू सोनी के नेतृत्व में रविवार शाम करीब 7 बजे पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के पुतले को जलाया गया।