बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के खेरमालिया गांव में एक दिवसीय पंचायत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता देर शाम तक चली, जिसमें जयपुर पिंक पैंथर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जय हनुमान टीम उपविजेता रही।