मोहनिया: पावर ग्रिड पुसौली के समीप 65 वर्षीय लावारिस महिला को ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया, इलाज जारी
Mohania, Kaimur | Jul 26, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड पुसौली के समीप लावारिस हालत में एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला को स्थानीय लोगों ने देखा जिसकी सूचना डायल 112 को दी सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने वृद्ध महिला को उपचार के लिए मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में लगभग 3:00PM बजे दोपहर में पहुंचाया, जहां महिला का प्राथमिक उपचार शुरू हो सका।