गिरियक: गिरियक प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का किया विरोध
Giriak, Nalanda | Aug 25, 2024 गिरियक प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का विरोध किया और विभाग से अनुरोध किया कि स्मार्ट मीटर गरीबों के घर में नहीं लगाये. इस दौरान स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने 30 अगस्त को पैदल शांति मार्च निकालने का निर्णय लिया.