गिरियक: पावापुरी मोड़ से पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने एक नशेड़ी व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Giriak, Nalanda | Aug 25, 2024 पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने पावापुरी मोड़ से एक नशेड़ी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि गिरफ्तार यह नशेड़ी व्यक्ति दीपनगर थाना क्षेत्र के पावा गांव का रहने वाला संजीव कुमार है. गिरफ्तार इस नशेड़ी व्यक्ति द्वारा मेडिकल जांच के दौरान अलकोहल सेवन करने की पुष्टि की गयी है.