कालकाजी: तुगलकाबाद किले के पास हथियार के साथ वारदात करने के लिए घूम रहे बदमाश को गोविंदपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
डीसीपी रवि कुमार सिंह ने 12 दिसंबर की शाम करीब 7:05 पर प्रेस रिलीज साझा कर बताया कि गोविंदपुरी पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान नवजीवन कैंप निवासी प्रीतम उर्फ भोनू के तौर पर हुई है उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है वह पहले से भी कई मामलों में शामिल रह चुका है