नोएडा में एक ओल्ड ऐज होम पर गुरुवार को राज्य महिला आयोग और पुलिस ने छापा मारा था। 39 बुजुर्गों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे बताया- जिस समय रेड की गई, एक बुजुर्ग महिला को बांध कर रखा गया था। वहीं, आज 3 और बुजुर्गों का रेस्क्यू किया गया है।