अयोध्या में विश्व मांगल्य सभा की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का रविवार शाम 5:00 बजे समापन हुआ। समापन से पूर्व बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने पथ संचलन कर शौर्य और संस्कार का संदेश दिया। श्रीरामबल्लभाकुंज से लता चौक, रामपथ होते हुए महिलाओं व बालिकाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर राम मंदिर के प्रवेश द्वार तक पथ संचलन किया।