फतेहपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, फोर्स मौके पर मौजूद, ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार, राधानगर के शाह बायपास घटना
फ़तेहपुर जिले के राधानगर के शाह बायपास में आज एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक सवारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे समाजसेवी अशोक तपाश्वि ने एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया जहां घायल का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है ।