ब्यावरा के मोया गांव में सात दिवस की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा में बुधवार को शाम 4:00 करीब कथा वाचक ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।