नागौर: नागौर शहर में गुरुवार को आयोजित शिविर में 18,595 का एलोपैथी उपचार, 694 लोगों को मिला टैली कंसलटेंसी का लाभ
Nagaur, Nagaur | Jan 23, 2025 नागौर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिविरों के दौरान 18 हजार 595 लोगों को एलोपैथी पद्धति से एवं 5 हजार 650 को आयुष पद्धति से उपचारित किया गया। करीब 694 को टेलीकंसलटेशन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया। साथ ही, 20 रोगियों को एम्बुलेंस के माध्यम से उच्च चिकित्सा संस्थानों में उपचार हेतु भेजा गया।