हेरहंज: जिलँगा गांव में “अजीम-उल-शान इजलास व पयामे इंसानियत कॉन्फ्रेंस” का भव्य आयोजन
बालूमाथ प्रखंड के जिलँगा गांव में मंगलवार रात्रि “अजीम-उल-शान इजलास व पयामे इंसानियत कॉन्फ्रेंस” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘अकीका मसनूना’ के मुबारक मौके पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए मेहमानों ने शिरकत की।कार्यक्रम की शुरुआत कारी मोहम्मद साजिद द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत से हुई।