टाउन बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जानकारी अनुसार सरदारशहर डिपो की राजस्थान रोडवेज बस टाउन पहुंची और चालक ने अचानक बस को बस स्टैंड की ओर मोड़ दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल बस के नीचे आ गई। गनीमत रही कि इस दौरान दोनों को चोट नहीं आई।