अंबिकापुर: अंबिकापुर देव होटल के पास हवाई फायर के मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी
शुक्रवार को सरगुजा पुलिस को देव होटल के पास एक व्यक्ति द्वारा बंदूक चलकर हवाई फायर की जाने की सूचना प्राप्त हुई थी अधिकारियों के निर्देशन पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की जांच के दौरान आरपी के विरुद्ध कोतवाली थाना अंबिकापुर में आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं