सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे में प्रीति मौर्या (35) निवासी शंकर मोड़ वार्ड नंबर 6 समेत बाइक सवार छोटेलाल (20) व राजेश (19) निवासी किशुनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।