बन्नू बगीचा पुलिस ने बतसपुर गांव से 2 दिन पूर्व लापता एक किशोरी को बाढ़ से दस्तयाब किया है.शुक्रवार अपराह्न 1 बजे बन्नूबगीचा थानाध्यक्ष संगीता कुमारी दे बताया कि बन्नू बगीचा थाना में इसे लेकर कांड संख्या 19/26 दर्ज किया गया है. किशोरी को बयान दर्ज करने के लिए लखीसराय न्यायालय भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. किशोरी परिवार को बिना बताए बढ़ चली गई थी.