कोतवाली बागपत क्षेत्र के संतोषपुर गुर्जर गांव निवासी प्रवेश ने शनिवार को करीब साढे आठ बजे जानकारी देते हुए बताया कि संतोषपुर गुर्जर गांव देवेंद्र बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। जब वह निवाडा बाग के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।