अम्बाला: अंबाला में नींद की झपकी आने से पलटा ट्रक ड्राइवर बाल-बाल बचा; हिमाचल से होर्लिक्स लोड करके आ रहा था, 360 कार्टन चोरी
Ambala, Ambala | Mar 25, 2024 हिमाचल से होर्लिक्स लोड करके अंबाला आ रहा ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आने से पलट गया। हादसे में ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ है। हैरानी वाली बात ये है कि हादसे के बाद ट्रक से बाहर बिखरे 650 में से 360 कार्टन गायब मिले। जिनकी कीमत लगभग पौने 4 लाख रुपए बताई जा रही है।हादसा टांगरी बंधे के पास हुआ।