टोंक: पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने किया ध्वजारोहण
Tonk, Tonk | Jan 26, 2026 टोंक जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड की सलामी ली। इस मौके जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया विधायक राजेंद्र गुर्जर उपस्थित रहे।