रंगपंचमी पर को बाबा गरीबनाथ धाम अवन्तिपुर बड़ोदिया में पारंपरिक 15 दिवसीय मेले की शुरुआत हुई। इस दौरान करीब 13 टन वजनी और लगभग 81-85 फीट ऊंचे सागौन की लकड़ी से बने समाधि स्तंभ को नमन करने हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे। शाम होते-होते यहां का नजारा किसी बड़े धार्मिक आयोजन जैसा दिखाई देने लगा। धाम परिसर और आसपास की गलियों में भारी भीड़ के कारण जाम की स्